स्त्रियाँ सो रहीं हैं
सुलाया गया है उन्हें सदियों से
थपकी देकर
असुरक्षा का झूठा हौव्वा खड़ा करके
डराया गया है
कि यदि वे जागेंगी
तो दिखेंगे भयावह दृश्य
और क्रूर यथार्थ से होगा सामना
इस डर से स्त्रियाँ
सो रहीं हैं
सोने से ही आते हैं
सुंदर सपने
एक छोटे से घर ,सुख-सुविधा
रंग-बिरंगे संसार के सपने
स्त्रियाँ जब कसमसाती हैं
जागने के लिए
तो उन्हें मीठी गोली देकर
फिर से सुला दिया जाता है
पर सोते-सोते ही अब
बदल गए हैं उनके सपने
देखने लगी हैं वे
जहाज उड़ाने और
अन्तरिक्ष में जाने के सपने
सोते-सोते ही वे बन गयीं हैं
डॉक्टर ,इंजिनियर
फिर भी अभी
स्त्रियाँ सो रहीं हैं
जब जागेंगी वे तो होगी
अर्ध-नारीश्वर के बाएं अंगों में फड़कन
क्योंकि वे भी तो
दायें हाथ से ही करते थे
सारा शुभ कार्य
और अशुभ कार्य बाएँ हाथ से
स्त्रियाँ जब जागेंगी तो होगा हाहाकार
टूटेंगी बेडियाँ ,खुलेंगे कारागार
होगी इतनी हलचल की
हिल उठेगा आसमान
क्योंकि जब जागेंगी स्त्रियाँ
तो जागेगा
सोया हुआ आधा संसार
सुलाया गया है उन्हें सदियों से
थपकी देकर
असुरक्षा का झूठा हौव्वा खड़ा करके
डराया गया है
कि यदि वे जागेंगी
तो दिखेंगे भयावह दृश्य
और क्रूर यथार्थ से होगा सामना
इस डर से स्त्रियाँ
सो रहीं हैं
सोने से ही आते हैं
सुंदर सपने
एक छोटे से घर ,सुख-सुविधा
रंग-बिरंगे संसार के सपने
स्त्रियाँ जब कसमसाती हैं
जागने के लिए
तो उन्हें मीठी गोली देकर
फिर से सुला दिया जाता है
पर सोते-सोते ही अब
बदल गए हैं उनके सपने
देखने लगी हैं वे
जहाज उड़ाने और
अन्तरिक्ष में जाने के सपने
सोते-सोते ही वे बन गयीं हैं
डॉक्टर ,इंजिनियर
फिर भी अभी
स्त्रियाँ सो रहीं हैं
जब जागेंगी वे तो होगी
अर्ध-नारीश्वर के बाएं अंगों में फड़कन
क्योंकि वे भी तो
दायें हाथ से ही करते थे
सारा शुभ कार्य
और अशुभ कार्य बाएँ हाथ से
स्त्रियाँ जब जागेंगी तो होगा हाहाकार
टूटेंगी बेडियाँ ,खुलेंगे कारागार
होगी इतनी हलचल की
हिल उठेगा आसमान
क्योंकि जब जागेंगी स्त्रियाँ
तो जागेगा
सोया हुआ आधा संसार